गो एयरवेज विमान की रांची में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

रांची: विमान में तनकीकी खराबी के कारण मंगलवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गो एयरवेज विमान जी-8, 373 की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पायलट की सतर्कता के कारण फ्लाइट में सवार 180 यात्रियों की जान बच गई। बेंगलुरु से उड़ान भरने के बाद इस विमान को पहले पटना व फिर रांची आना था।
ज्ञात हो कि विमान के नज व्हील में तकनीकी गड़बड़ी के कारण फ्लाइट का रुट डाईवर्ट करना पड़ा व फ्लाइट की रांची में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पटना में विमान लैंडिंग नहीं होने की वजह से यात्रियों में नाराजगी है व उनकी विमानन कंपनी के अधिकारियों से पटना भेजने को लेकर नोकझोंक भी हुई। विमान में सफर कर रहीं एक यात्री ने बताया कि बेंगलुरु से उड़ान भरने के बाद विमान ज्योंही पटना में लैंड करने लगी, पायलट ने तकनीकी खराबी के बारे में बताया।
[URIS id=8357]

