वैलेंटाइन डे के मौके पर रांची में हुई हिंदी एल्बम की लॉन्चिंग

रांची: राजधानी के एक निजी होटल में शुक्रवार को हिंदी एल्बम बेताबी को लांच किया गया। मौके पर मौजूद सादिक सबरी ने बताया कि इस गाने में प्यार को दर्शाया गया है। यह लोगों को बहुत पसंद आएगी। वहीँ टीम के सदस्य अरमान ने कहा कि इसकी शूटिंग में बहुत मेहनत किया गया है। यह गीत असल जिंदगी पर आधारित है।

साथ ही लॉन्चिंग के दौरान यह भी बताया गया कि इस गाने में स्थानीय कलाकारों को जगह दी गयी। साथ ही गाने में रांची को खूबसूरती से फिल्माया गया। इस गाने को आदित्या हरद्वार ने गाया है, वहीँ सादिक सबरी, माही राॅय और कुनाल भारती को एल्बम में कास्ट किया गया है। वहीँ एल्बम को म्यूजिक सिध्दार्थ राॅय ने दिया है। वहीँ ओडयो मिक्स बप्पी राॅय, कैमरामैन अरमान अंसारी, मेकअप साजन कुमार, कॉस्टुयूम इमरान नरगिस, डायरेक्टर सुमित सचदेवा, आदि लोगों के सहयोग से बनी है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More