रांची में हर्षौल्लास के साथ मनी बसंत पंचमी

रांचीः राजधानी में गुरुवार को बसंत पंचमी को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस त्यौहार में विद्यावाहिनी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। इस त्यौहार को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच खासा उत्साह बना हुआ है. इसी कड़ी में आज रांची के मोराबादी स्थित रांची कॉलेज में सरस्वती पूजा काफी धूम-धाम से मनाई गयी. जहाँ पूजा-अर्चना के बाद छात्र एवं छात्राएं नृत्य और संगीत के माध्यम से किये. रांची कॉलेज अपने पुराने दिनों में मनाये गये सरस्वती पूजा को काफी लोग आज भी याद करते हैं. यही कारण है कि कांके के विधायक समरी लाल भी सरस्वती पूजा के अवसर पर रांची कॉलेज के पूजा प्रांगण में पहुंचे और अपने बीते दिनों की यादों को ताजा किया.


