रांची : राजेंद्र भवन स्थित सेक्टर 2 धुर्वा के अयोध्या नगरी धाम में पूज्य संत 1008 महामंडलेश्वर श्री राम दासजी महाराज उपवाक्य फलाहारी बाबा का प्रथम दिवसीय श्रीराम कथा प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम स्वामी जी ने प्रभु का पूजन कराया। कथा के मुख्य यजमान अनिल कुमार शर्मा व उनकी धर्मपत्नी सीमा शर्मा ने प्रभु का पूजन संकल्प करते हुए महाराज जी का स्वागत माल्यार्पण करके किया। स्वागत करने वालों में आज अमित पांडे और बंटी गुहा, चंदन सिंह, श्याम झा रहे।
स्वामी जी ने कथा के दौरान कहा कि इस घोर कलयुग में राम कथा के सिवा कोई कथा नहीं। रामकथा से हम अपनी व्यथा दूर कर सकते हैं। भजन गाते हुए “ठाकुर हमारे अवध बिहारी हम हैं अवध बिहारी के”श्रीराम कथा से ही हम अंदर के क्लेश को धो सकते हैं। राम कथा का महत्व बताते हुए कहा परमात्मा ने 84 लाख योनियों में नर योनि को ही श्रेष्ठ बनाया है।
मनुष्य का लक्ष जन्म मृत्यु से परे होना, भवसागर से पार होना चाहते हैं तो श्रीराम कथा ही एक मात्र साधन है। जिससे आप भव से पार हो सकते हैं। कल सत्संग समय से प्रारंभ होगा। संध्या 5:00 बजे से आज की कथा में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। राम की कथा कल्पतरू है। जिससे सब कुछ मिलता है। आयोजन की अध्यक्षता धर्मेंद्र तिवारी सत्संग आयोजन समिति कर रही है।