Ranchi News: बीआईटी मेसरा में ‘दिनकर संध्या’ के साथ हुआ हिंदी पखवाड़ा का समापन

रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा के हिंदी प्रकोष्ठ द्वारा 23 सितंबर, 2026 को एलएच-1 में हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध हिंदी कवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर “दिनकर संध्या” का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी साहित्य में उनके शानदार योगदान को याद करना और उनका सम्मान करना था।

इस कार्यक्रम में हेड ऑफ द डिपार्टमेंट इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी डॉ. संजय कुमार, वाइस प्रेसिडेंट हिन्दी सेल डॉ.अमित तिवारी सहित कई प्रमुख अतिथि उपस्थित रहे। बीआईटी मेसरा के ‘लिटसॉक’ के छात्रों ने कई प्रस्तुतियां दीं, जिनमें रामधारी सिंह दिनकर की साहित्यिक और सांस्कृतिक रचनाओं को दर्शाया गया। इन प्रस्तुतियों ने समारोह को और भी रोमांचक और मनमोहक बना दिया। इसी के साथ आज के कार्यक्रम का समापन रात 8:00 बजे हुआ।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More