रांची: मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कराने वाली संस्थान गेल ने लालपुर के बाद अब हिनू में भी अपना ब्रांच खोला है। पिछले 22 वर्षो से अपनी सेवा दे रहे गोल ने बिहार और झारखंड में सर्वाधिक मेडिकल टाॅपर दिये हैं। संस्थान ने अबतक लगभग 11,000 से ज्यादा सफल डॉक्टर बनाने का कीर्तिमान स्थापित किया है।
[URIS id=8357]
संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर विपीन सिंह कहते हैं कि 2018 में मेडिकल में झारखंड से सामान्य प्रथम रैंक अनिश कुमार तथा ओबीसी प्रथम रैंक अक्षांश प्रसाद गोल से ही थे। इस बार भी मेडिकल में झारखंड से ज्यादा टॉपर यहीं से रहने की उम्मीद है। लालपुर ब्रांच की सफलतापूर्वक संचालन के बाद अभिभावकों के विश्वास को देखते हुये हिनू ब्रांच का आगाज किया गया है।