झारखंड ग्रामीण बैंक ने चलाया स्वच्छता अभियान, 70 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

झारखंड ग्रामीण बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने PHED Hill, बरियातू में चलाया स्वच्छता अभियान।

रांची: झारखंड ग्रामीण बैंक द्वारा बैंक के अध्यक्ष श्री मदन मोहन बरियार के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत प्रधान कार्यालय में कार्यरत 70 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने PHED Hill, Bariatu स्थित क्षेत्र में साफ-सफाई की। सफाई अभियान के दौरान प्लास्टिक की बोतलें, रैपर, पॉलीथिन बैग, कैन आदि कचरे को एकत्रित किया गया।

इस अवसर पर राहगीरों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का आग्रह किया गया तथा यह संदेश दिया गया कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखकर हम अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए एक स्वच्छ एवं सुंदर रांची के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। साथ ही, लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए इस अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया और जोर देकर कहा गया कि “स्वच्छता में सहभागिता; स्वच्छ भारत, विकसित भारत।”

इस अभियान को सफल बनाने में झारखंड ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक सिंकू कुमार परीरा, रूपेश कुमार एवं मेवा आनंद तथा सहायक महाप्रबंधक रविन्द्र कुमार सिन्हा एवं संजय कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इसी क्रम में, झारखंड ग्रामीण बैंक के प्रदेशभर में स्थित सभी आठों क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत क्षेत्रीय प्रबंधकों के नेतृत्व में भी स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More