- झारखंड की सभी सीटे जीतने का दावा
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अब झारखंड मुद्रण मोचन पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुये दावा किया, कि झारखंड में लोकसभा की सभी 14 सीटों पर एनडीए विजय हासिल करेगी। उन्होंने दो टूक कहा, कि सीएनटी एक्ट का उल्लंघन करनेवाली यहां मात्र एक ही परिवार है- सोरेन परिवार।
[URIS id=8357]
सीएम ने कहा कि महागठबंधन में शामिल दल सिर्फ सत्ता की दलाली में लगे रहते हैं। इस बार संथाल में भी सारी सोच बदलेगी और कमल खिलेगा। कहा कि केंद्र में अगर कोई स्थिर सरकार दे सकता है तो वे सिर्फ व सिर्फ नरेंद्र मोदी हैं। कांग्रेस तो विगत 55 सालों से गरीबों के नाम पर राजनीति करते आ रही है। गरीबी मिटाने का वादा करने के बाद गरीबो को हटाने के मिशन पर अमादा रहती है। कांग्रेस के कारण ही झारखंड में निर्दलीय मुख्यमंत्री बनाकर लूटकांड किया गया। लूटने वालों में कुछ नेता जेल में, तो कई बेल पर हैं। नरेंद्र मोदी पर जितना भी विपक्ष जितनी गालियां देगा, उनकी लोकप्रियता उतनी ही बढ़ेगी। सीएम ने कहा कि लोकसभा में एनडीए 400 का आंकड़ा करेगी।