झारखंड में मिले कोरोना के 15 नए मरीज, संक्रमितों की संख्या 82, एक्टिव मरीज 66

झारखंड में आज शाम तक कोरोना मरीजों की संख्या बढ गयी. आज शाम तक आयी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 15 नए कोरोना मरीज सामने आए. इनमें दो गढवा के हैं. नए कोरोना मरीजों के साथ सूबे में 82 कोरोना मरीज हो गए. इनमें 13 ठीक हुए हैं और तीन की मौत हुई है. राज्य में कुल एक्टिव कोरोना मरीज 66 हैं.
दोपहर तक का अपडेट
रांची : झारखंड में आज कोरोना के छह नए संक्रमित मिले हैं. छहों संक्रमित रांची में मिले है. इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 73 हो गयी है. झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले विलंब से आए लेकिन इसमें रांची में तेजी से इजाफा हुआ. कल तक के आंकड़े के अनुसार, रांची में 42 कोरोना संक्रमित मामले थे. आज छह संख्या इसमें जुड़ने से यह 48 हो गया है.
आज कोरोना के नए मरीजों में सदर अस्पताल की एक नर्स शामिल हैं, जो पिस्का मोड़ की रहने वाली हैं. इसके अलावा हिंदपीढी के तीन लोग कोरोना पीड़ित पाए गए, जबकि लोवाडीह के दो लोग कोरोना से ग्रस्त पाए गए.
राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने यह जानकारी दी है और कहा है कि सूबे में कोरोना मरीजों की संख्या 73 हो गयी है.


