जेसीआई ने रिम्स में किया गर्म कपड़ों का वितरण

रांची: सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान के पदधारियों और सदस्यों ने रिम्स के बच्चों व जरूरतमन्दों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया। गर्म कपड़ों में 70 स्वेटर, 20 कम्बल, 15 टोपी, 15 मफलर, 40 शॉल , 35 वार्मर 35 साड़ी व विभिन्न प्रकार के सामानों को बाल विशेषज्ञ विभाग, प्रसूति गृह विभाग व स्त्री रोग विभाग में वितरण किया गया। संस्था की अध्यक्ष राखी गंगवाल,सचिव विनीता जैन व डॉली खेतावत,सोनल अग्रवाल,कोमल ,उमा जैन,अनिता सोमानी,विनीता झुनझुनवाला,प्रीति केडिया व पूजा केशरी की देखरेख मे की गई। यह जानकारी मिडिया प्रभारी पूजा केशरी ने दी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More