दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के निधन पर परिमल नाथवानी ने व्यक्त की संवेदना

परिमल नाथवानी ने जमशेदपुर सड़क हादसे पर जताया दुख
जमशेदपुर हादसे पर परिमल नाथवानी ने जताया दुख।

रांची। जमशेदपुर में हुए सड़क हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री एवं अन्य लोगों के निधन पर राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने गहरा दुख जताया है।

परिमल नाथवानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जमशेदपुर में हुए सड़क हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री एवं अन्य लोगों के निधन की खबर से उन्हें बहुत दुख हुआ। उन्होंने कहा कि अपने किसी प्रियजन को खोने का दुख बहुत गहरा होता है।

उन्होंने इस कठिन समय में दीपिका पांडेय सिंह और सभी प्रभावित परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। साथ ही भगवान द्वारिकाधीश से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More