लंग्स ट्रांसप्लांट होते ही जगरनाथ महतो को एकमो सपोर्ट से हटाया गया

रांचीः राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Education Minister Jagarnath Mahato) का लंग्स ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है.यह ऑपरेशन चेन्नई के एमजीएम हॉस्पिटल में डोनर मिलने के बाद हुआ है. एमजीएम हॉस्पिटल के लंग्स ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ एवं डायरेक्टर डॉक्टर जिंदर ने बताया कि श्री महतो का लंग्स ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया मंगलवार दोपहर 2:30 से शुरू की गई थी जो रात 9:30 बजे तक चली. इसके बाद शिक्षा मंत्री को एकमो मशीन (Ekamo machine) से हटा दिया गया है.

डॉक्टरों के अनुसार शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की तबीयत पूरी तरह स्वस्थ हैं. आपको बता दें कि कोरोणा संक्रमित शिक्षा मंत्री लंग्स ट्रांसप्लांट (Lung transplant) कराने वाले भारत के तीसरे व्यक्ति (Third person of india)  हैं. आपको बता दें कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का तबियत गंभीर होने के कारण उनको मेडिका से चेन्नई के एमजीएम हॉस्पिटल (MGM Hospital) शिफ्ट कराया गया था.

आपको बता दें कि 28 सितंबर को शिक्षा मंत्री कोरोना संक्रमित (Corona infected) होने की रिपोर्ट आई थी. और उनको सांस लेने में लगातार कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था. इसलिए उनको बोकारो से रिम्स लाया गया, जहां उनका इलाज दो दिनों तक कोविड वार्ड के डॉ. प्रदीप भट्टाचार्य (Dr. Pradeep Bhattacharya) की देखरेख में हुआ. उसके बाद उनको मेडिका में शिफ्ट किया गया था.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More