गांधी परिवार को देश से ज्यादा अपनी चिंता: पीयूष गोयल

रांची: केंद्रीय रेल व कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कांग्रेस सहित महागठबंधन के परिवारवाद पर जोरदार हमला बोला। कहा कि कहा कि देश से ज्यादा गांधी परिवार को अपने की चिंता है। लालू परिवार ने तो भ्रष्टाचार में पीएचडी कर रखी है। शिबू सोरेन ने भी सिर्फ अपने परिवार के लिए ही सोंचा व किया। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ व सिर्फ देश के बारे में सोचा। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुये गोयल ने दावा किया कि चार चरणों के चुनावी रुझान से स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा भारी बहुमत सत्ता में आने जा रही है।
गोयल ने कहा कि इस बार झारखंड की 14 सीटों पर बीजेपी का कब्जा होने जा रहा है। 2014 में बीजेपी के पक्ष में देश में जो वातावरण था अबकी बार उससे ज्यादा लोगों में उत्साह दिख रहा है। पूरे देश में जनता की जनता एक मजबूत सरकार चाहती है। रांची संसंदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत पर निशाना साधते हुए गोयल ने कहा कि सुबोधकांत प्रायः अर्मयादित भाषा का प्रयोग करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित बयान दिया है। इसका जवाब 6 मई को रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता ईवीएम का बटन दबा कर देगी। पीयूष गोयल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी हमला बोला उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगनी पड़ी।
राहुल गांधी को आरोप लगाने और बयान देने की आदत हो गई है। लोगों ने इन्हें नकारना शुरू कर दिया है। इस बार सुबोधकांत के साथ- साथ कांग्रेस का भी पत्ता साफ हो जायेगा। साथ ही जेएमएम और राजद पर भी हमला करते हुए उन्होनें कहा कि ये तीनों पार्टियां वंशवाद करती है। वार्ता से पूर्व उन्होंने महाराष्ट्र में शहीद हुए जवानों को नमन किया।
जो बीजेपी का नही वो धनबाद की जनता का क्या होगा ?
केंद्रीय रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद पर करारा हमला करते हुये कहा कि जो व्यक्ति अपनी पार्टी भाजपा का न हो सका वो धनबाद की जनता का क्या होगा ? धनबाद स्थित श्रमिक नगरी भूली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गोयल ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि यहां से कांग्रेस को कोई योग्य प्रत्याशी ही नही मिल सका, लिहाजा कीर्ति को टिकट थमा दिया गया है।
पीयूष ने लोगों से आहवान किया कि कांग्रेस प्रत्याशी को वे खारिज कर भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह को विजयी आशीर्वाद दें, ताकि केंद्र में पीएम फिर से मोदी पूरी ताकत के साथ वापसी करें। धनबाद के सिंदरी में 6000 करोड़ की लागत से खाद कारखाना बनाया जा रहा है। इसका लाभ भी किसानों को मिलेगा। पीयूष गोयल ने कहा कि मशूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित किया गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इस बात को उठाते रहे और पूरे विश्व का समर्थन मिला है। मसूदा अजहर एक आतंकवादी है। आतंकवादी घोषित करने के बाद पाकिस्तान पर और दबाव में आएगा। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में यह एक बहुत बड़ी सफलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और देश के 130 करोड़ जनता की ये जीत है।
150 मिलिटन टन कोयले का उत्पादन:
गोयल ने केंद्र की मोदी सरकार उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि 5 साल में कोयले के उत्पादन में डेढ़ सौ मिलियन टन की वृद्धि हुई है। जबकि कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में मात्र 37 मिलियन उत्पादन बढ़ा था। उत्पादन बढ़ने से झारखंड को दोगुना रॉयल्टी मिला है। धनबाद नगर निगम के साथ मिलकर हमने पेयजल की योजनाएं लाई है ताकि हर घर में नल से पानी पहुंचे। अगले 5 साल में मोदीजी की योजना पूरे देश के घर-घर में नल से जल पहुंचाने की है।
पहले मौनी बाबा पीएम थे:
धनबाद में भाजपा उम्मीद्वार पीएन सिंह को जीतने की अपील लोगों से करते हुये पीयूष गोयल ने 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमला का जिक्र करते हुए कहा, “यूपीए की सरकार में एक प्रधानमंत्री हुआ करते थे, जिन्हें मौनी बाबा भी कहा जाता था। आतंकी हमलों के बाद वो सिर्फ सबूत जुटाने में ही व्यस्त रहा करते थे, लेकिन अब का प्रधानमंत्री न सिर्फ जवाब देता है, बल्कि पाकिस्तान में घुस कर आतंकियों के जड़ में हमला बोलता है। “इसके साथ ही उन्होंने महागठबंधन पर वार करते हुए कहा कि ये तमाम पार्टियां वंशवाद व भ्रष्टाचार वाली पार्टियां हैं। ये पार्टियां मिलकर मधुकोड़ा जैसे सीएम आपको देते हैं। कहा कि लालू प्रसादने तो गाय का चारा ही खा लिया, आज तक वो जेल में हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More