जेसीआई उड़ान द्वारा व्यक्तिगत विकास और सामाजिक शिष्टाचार कार्यक्रम का आयोजन

रांची: सोमवार को सामाजिक संस्था जेसीआई उड़ान के तत्वाधान में बी सोशल की प्रवतर्क मिस शुभिका जैन के द्वारा व्यक्तिगत विकास और सामाजिक शिष्टाचार कार्यक्रम को रांची स्थित होटल लैंडमार्क में आयोजन किया गया। इस दौरान जेसीआई की अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन व सचिव विनीता जैन भी मौजूद थी।
बी सोशल की प्रवर्तक शुभिका जैन ने व्यक्तिगत विकास और सामाजिक शिष्टाचार से किस तरह महिलायें अपनी प्रवीनता और प्रतिभा से जीवन के सभी स्तरों में अपने आप को ऊपर उठा सकती हैं इससे रूबरू कराया। मंडल की प्रशिक्षक और पूर्व अध्यक्ष पल्लवी साबू ने संस्था की नवीन सदस्यों का उन्मुखीकरण किया।
निमिशा धानुका,पायल जैन, लता अग्रवाल,नित्या अइय्यर, शीतल भातवाल, शिल्पी अग्रवाल, प्रीति व संध्या बागला, नेहा रायपत, रजनी अग्रवाल, निधि व खुशबू जैन, सुमन बजाज, राखी काला, ईशा फोगला, रिंकी मोदी, पीपी आभा भंडारी, संस्था की प्रवर्तक राखी जैन एवं कई अन्य सदस्यों ने जम कर इस कायर्क्रम का लुफ्त उठाया।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी पूजा केशरी ने दी।




