शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की सेहत में सुधार, दवा डोज हो रही कम

रांची: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा हुआ है. वहीं दूसरी ओर राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Education Minister Jagarnath Mahato) स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है. फेफड़े संक्रमण (Lung infection) छोड़ बाकी सभी रिपोर्ट नार्मल है. फेफड़े को ठीक होने में समय लगेगा, क्योंकि उनका फेफड़ा पूरी तरह खराब हो चुका है.  एमजीएम हॉस्पिटल (MGM Hospital) के डॉक्टरों का कहना है.

शिक्षा मंत्री के मुख्य सुरक्षा पदाधिकारी सुधीर कुमार (Chief Security Officer Sudhir Kumar) लगातार  एमजीएम डॉक्टरों से संपर्क बनाये हुए हैं और  शिक्षा मंत्री की सेहत की लगातार जानकारी ले रहें हैं. एमजीएम  सीनियर कंसल्टेंट डॉ.(Consultant Dr. Murali Krishna Tea) मुरली कृष्णा टी का कहना है कि झारखंड के शिक्षा मंत्री की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है.  अब चिंता करने की कोई बात नहीं है. उनके दवा की डोज को धीरे-धीरे कम किया जा रहा है.

डॉ मुरली कृष्णा कहते हैं कि फेफड़े में संक्रमण 90 प्रतिशत फैल गया है. इसलिए उनको पूरी तरह ठीत होने में समय लगेगा. दवा की असर हो रहा है. इसलिए उन्हें दी जाने वाली एंटीबायोटिक (Antibiotic)  की डोज कम कर दी गयी है. झारखंड के शिक्षा मंत्री को अब नींद की दवा देने की जरूरत नहीं पड़ रही.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More