शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की इलाज के लिए चेन्नई से आ रहें हैं डॉक्टर : सीएम हेमंत

रांची: सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ( Education Minister Jagarnath Mahato) की स्वास्थ्य का हाल जानने मेदांता अस्पताल पहुंचे. उन्होंने डॉक्टरों से शिक्षा मंत्री की स्वास्थ्य का जानकारी ली और बेहतर इलाज ( Better treatment )के लिए दिशा-निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( Chief Minister Hemant Soren ) ने कहा कि वर्तमान समय में श्री महतो को इलाज के लिए दूसरे राज्य नहीं जा सकते. फिर भी कोशिश की जा रही है कि स्थिति में थोड़ा सुधार होने को बाद उनको बाहर भेजा जा सके. चेन्नई के लंग्स स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ( Langs specialist doctors) से बात की गई है. वो देर शाम तक रांची पहुंच जाएंगे.

Image

लंग्स स्पेशलिस्ट डॉक्टर श्री महतो का जांच करेगें और बेहतर इलाज के संबंध में विचार विमर्श किया जायेगा. आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री कोरोना संक्रमित (Corona infected) पाए गए थे. सांस लेने में परेशानी होने के कारण बोकारो से रिम्स लाया गया था.

बेहतर इलाज के लिए उनको मेडिका अस्पताल (Medica Hospital) में लाया गया. लगभग 20 दिनों से इनका इलाज मेडिका अस्पताल चल रहा है. डॉ. मिश्रा ने बताया कि मंत्री का लंग्स करीब 90 प्रतिशत खराब हो चुका है. इस कारण उन्हें 100 प्रतिशत हाई फ्लो ऑक्सीजन (High flow oxygen) देने के बावजूद भी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More