फिर से शुरु हुआ डीएल बनाने का काम, डीटीओ कार्यालय पहुंचे आवेदक

रांची: कोरोना महामारी ने पूरे विश्व को प्रभावित किया है. इससे अछूता भारतवर्ष भी नहीं रहा. कोरोना महामारी से अधिक लोग प्रभावित ना हो. इसके लिए संपूर्ण देश में लॉकडाउन (Lockdown all over the country) किया गया. लोगों को राहत देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने धीरे धीरे छूट देना प्रारंभ किया. लगभग छह महीने बाद रांची समाहरणालय स्थित जिला परिवहन कार्यालय (District Transport Office) में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम शुरु हो गया है.

200 आवेदक पहुंचे डीटीओ कार्यालय

आपको बता दें कि लॉकडाउन पूर्व आवेदन देने वाले 200 आवेदकों को दस्तावेज की स्कूटनी और फोटोग्राफी (Scutney and photography)  के लिए  बुलाया गया. कोरोना महामारी को देखते हुए खड़े होने के लिए स्टीकर चिपकाया गया है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों (Policemen) को भी तैनात किया गया है. क्योंकि, समाहरणालय के तीसरे फ्लोर स्थित डीटीओ कार्यालय मौजूद है. कोरोनाकाल में सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन हो इसके लिए डीटीओ द्वारा चार काउंटरों पर फोटोग्राफी की गई. वहीं, एक काउंटर महिला के लिए विशेष रूप से बनाया गया है. ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो.

विभागीय पोर्टल पर आवेदकों की सूची अपलोड

कोरोना महामारी के कारण 22 मार्च से राज्यभर में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम बंद किया गया था. इसमें लॉकडाउन से पूर्व लर्नर लाइसेंस (Former learner’s license) (एलएल) बनाने का आवेदन करने वाले आवेदकों की सूची बनाई गई जिसे विभागीय पोर्टल www.jhtransport.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है. सूची में आवेदक के नाम के नाम के साथ उनके आने की तिथि भी अंकित कर दी.

फिर से होगा स्थानों का चयन

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची में 6000 एलएल और 2000 परमानेंट डीएल के आवेदन विचाराधीन हैं. परमानेंट डीएल बनाने वाले के लिए स्थान देखना होगा. डीटीओ द्वारा एलएल के लिए 100 और परमानेंट डीएल के लिए 150 का स्थान निर्धारित किया गया है. जबकि कोरोना से पहले एलएल के लिए 300 और डीएल के लिए 250 स्थान निर्धारित था.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More