एमिटी यूनिवर्सिटी ने आयोजित की वाद-विवाद प्रतियोगिता

रांची: राजधानी स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में एमिटी स्कूल ऑफ बिजनेस द्वारा मॉक पार्लियामेंट सीजन-2 का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के वाईस प्रेसिडेंट गौरव गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे. इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के 16 ग्रुप बने थे, जिसमें दो- दो ग्रुप को पक्ष और विपक्ष दलों में बांटा गया।
कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ रमन कुमार झा ने कहा कि चर्चा किसी भी संसदीय लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। इस विषय पर किसी भी तरह का भेद भाव नहीं होना चाहिए। मुख्य अतिथि गौरव गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ वाद- विवाद से कुछ चीजें सीखने को मिलता है। वहीं संस्थान के रजिस्ट्रार प्रभाकर त्रिपाठी ने कहा कि हमें निंदक को अपने करीब रखना चाहिए ताकि वो हमारे भीतर के अशुद्धियों को दूर कर सके। साथ ही उन्होंने कहा कि ऊँचाइयों तक पहुंचना आसान है, मगर उस ऊंचाई पर बरक़रार रहना मुश्किल है। इसके लिए हमें निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।
वाद- विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को डिबेट के लिए ‘एजुकेशन शुड बी फ्री’, ‘डेथ पेनाल्टी शुड बी बैन’ जैसे सामजिक विषय दिए गए। इस प्रतियोगिता में पक्ष टीम के अंशिता, शुभम और ईशा तथा विपक्ष टीम के आकांक्षा, आर्या और गीत विजेता बने।


