Ranchi News: कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ‘सड़क सुरक्षा’ एवं ‘से नो टू ड्रग्स’ पर संगोष्ठी

कैंब्रिज इंस्टीट्यूट में छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियम समझाते डीआईजी धनंजय कुमार।

रांची: कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में नवनामांकित विद्यार्थियों के लिए चल रहे 21 दिवसीय ओरिएंटेशन कम इंडक्शन प्रोग्राम के तहत सोमवार को ‘सड़क सुरक्षा’ एवं ‘से नो टू ड्रग्स’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीआईजी (जेडब्ल्यूएफएस सह सड़क सुरक्षा अभियान, नेतरहाट) धनंजय कुमार व विशिष्ट अतिथि के रूप में एनआईसी के शाश्वत कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि धनंजय कुमार ने कहा कि ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना काफी आवश्यक है। उन्होंने ड्राइविंग के दौरान जल्दबाजी, ओवर-स्पीड, नशा आदि से दूर रहने की सलाह दी, वहीं हेलमेट लगाने को अनिवार्य बताया। इसके अलावा सड़क सुरक्षा व नशे (यथा ड्रग्स) से बचाव को लेकर उन्होंने विस्तृत चर्चा भी की।

विशिष्ट अतिथि शाश्वत कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि ड्रग्स जीवन को तबाह कर असमय बीमारी से मौत का कारण बनता है। खुद इससे दूर रहें और लोगों को भी इससे दूर रहने के लिए जागरूक करें। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के डीन प्रो. अरशद उस्मानी, डॉ. चंदा कुमारी, डॉ. श्रेया कुमारी आदि शिक्षक मुख्य रूप से उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More