लालू से मिलने पहुंचे बेटी- दामाद, भावुक हुई चंदा

रांची: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से शनिवार को रांची स्थित रिम्स के पेइंग वार्ड में उनकी बेटी चंदा और दामाद विक्रम ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद बेटी काफी भावुक दिखी व बताया कि उनके पिता काफी बीमार हैं, उम्मीद कर रहे हैं कि उनके स्वास्थ्य में जल्द सुधार हो जाएगा। कहा कि वे पहले भी पिता से मुलाकात करने आईं थीं। अभी उन्हें किस अवस्था में रखा जा रहा है, ये बात किसी से छिपी नही है।
[URIS id=8357]

