लॉ कॉलेज छात्रा से गैंगरेप मामले में कोर्ट कर सकती है सजा का ऐलान

रांची: राजधानी में लॉ कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप के मामले में सिविल कोर्ट सोमवार को फैसला सुना सकती है। दरअसल, पीड़ित छात्रा ने 26 नवंबर की घटना के बाद उसके अगले ही दिन कांके थाना में केस दर्ज करवाई थी। पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए चार्जशीट फाइल की। साथ ही कोर्ट ने पचास दिनों के अन्दर आरोपियों को दोषी ठहराया। दोषियों में शामिल 11 लोगों के साथ एक नाबालिग भी था, जिसकी सुनवाई जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में चल रही है।

जस्टिस नवनीत कुमार की कोर्ट में चल रही इस केस में कुलदीप उरांव, सुनील उराँव, संदीप तिर्की, अजय मुंडा सहित ग्यारह लोगों पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और आपराधिक षड्यंत्र रचने का दोषी ठहराया है। इन्हीं बिन्दुओं पर आज कोर्ट आज सुनवाई करेगी। जिसके बाद सजा का ऐलान हो सकता है।

इससे पहले कोर्ट ने छह जनवरी को इस मामले में आरोप तय किया। इसके बाद सात से 12 जनवरी तक 21 लोगों से गवाही ली गयी। इसके बाद दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी दलीलें रखीं। जिसपर सुनवाई करते हुए गत माह के 26 तारीख को कोर्ट ने आरोपियों को दोषी पाया। इसके बाद कोर्ट ने दो मार्च को सजा के बिन्दुओं पर सुनवाई करने का फैसला लिया।

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More