सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे मेडिका, इलाज संबंधी चिकित्सकों से ली जानकारी

रांची: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Education Minister Jagarnath Mahato) की तबीयत में थोड़ी सुधार हो रही है. चेन्नई से आए डॉ. जिंदर के परामर्श पर उनको एकमो का सपोर्ट दिया गया है. शिक्षा मंत्री श्री महतो का हाल जानने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) मेडिका अस्पताल पहुंचे वहां उन्होंने डॉक्टर जिंदर की टीम से मुलाकात की और इलाज से संबंधी जानकारी चिकित्सकों से ली.

शिक्षा मंत्री का इलाज करने आये डॉक्टर जिंदर (Doctor jinder) को होटल रेडिसन ब्लू में ठहराया गया है. जानकारी के अनुसार श्री महतो की स्थिति में सुधार देखी जा रही है. रविवार के उनकी हालत बेहद खराब थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. लंग्स ट्रांसप्लांट (Lung transplant) के लिए चेन्नई से स्पेशल टीम को भी बुलाया गया है.

आपको बता दें कि शिक्षा मंत्री का इलाज मेडिका अस्पताल (Cure Medica Hospital) में लगभग 20 दिनों से चल रहा है. सांस में कठिनाई होने के कारण उनको बोकारो से रिम्स लाया गया था. बेहतर इलाज के लिए उनको मेडिका में स्विफ्ट किया गया. मेडिका के क्रिटिकल केयर के इंचार्ज विजय मिश्रा मिश्रा (Incharge Vijay Mishra Mishra)  ने कहा कि मंत्री का लंच कर 90 प्रतिशत खराब हो चुका है. इस कारण उन्हें 100 प्रतिशत हाई फ्लो ऑक्सीजन दिया जा रहा है. उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए चेन्नई से डॉ. जिंदर को बुलाया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर जिंदर देश के जाने-माने हॉट एंड लंन्ग से ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉक्टर बालाकृष्णन (Doctor balakrishnan) की टीम के सदस्य हैं. डॉक्टर जिंदर चेन्नई से एयर एंबुलेंस में आए हैं. जरूरत पड़े तो शिक्षा मंत्री को एयरलिफ्ट किया जा सके.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More