सीएम हेमंत सोरेन आवास पर फरियादियों से मिले

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित आवास पर अपनी समस्या लेकर आए फरियादियों से मिले। इस दौरान उन्होंने हर फ़रियादी के समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। दूर-दराज से आये लोगों की समस्याओं को अधिकारियों को जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि सरकार आम लोगों को अधिकार और न्याय दिलाने के लिए सदैव खड़ी रहेगी। वहीँ लोगों से भी प्रतिक्रिया जानी गई, जिस पर लोगों ने कहा कि उन्हें सरकार से उम्मीद है कि वे जनता के समस्याओं का जल्द ही समाधान करेगी।

