पुण्यतिथि पर याद किये गये धरती आबा, राज्यपाल- मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

रांची: भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर उन्हें राज्यभर में याद करते हुये नमन किया गया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कोकर स्थित बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद बिरसा चौक में उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। मौके पर उन्हें मेयर आशा लकडा, स्थानीय सांसद संजय सेठ, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित अन्य नेताओं ने भी रविवार को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा हमारे प्रेरणा स्रोत हैं व उन्होंने जिस प्रकार अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, इसी तर्ज पर आज देश की जनता के मन में भी राष्ट्रीयता की भावना जागृत हुई है।
[URIS id=9499]

