सीसीएल में 26 और 27 अक्टूबर को होगा सतर्कता महोत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

रांची के दरभंगा हाउस में 26-27 अक्टूबर को होगा सीसीएल सतर्कता महोत्सव
‘सत्यानिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर आयोजित होगा कार्यक्रम, प्रतिभागियों को रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की ओर से सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत 26 एवं 27 अक्टूबर को सीसीएल मुख्यालय स्थित दरभंगा हाउस परिसर, रांची में सतर्कता महोत्सव-2026 (VAC 2026) का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष की थीम ‘Probity for Prosperity : सत्यानिष्ठा से समृद्धि’ है। आयोजन का उद्देश्य सत्यनिष्ठा, नैतिकता और पारदर्शिता के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।

महोत्सव के पहले दिन 26 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10:30 बजे उद्घाटन समारोह होगा। इसके बाद पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक स्ट्रीट पेंटिंग प्रतियोगिता और पूर्वाह्न 11:45 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। अपराह्न 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। वहीं, शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

दूसरे दिन 27 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक फेस पेंटिंग और एकल गायन प्रतियोगिताएं होंगी। दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

सीसीएल की ओर से आयोजित यह महोत्सव रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने की पहल है। इसके माध्यम से कार्यस्थल और समाज में पारदर्शिता, जवाबदेही तथा नैतिक आचरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More