चुनाव आयोग पर कांग्रेस-जेएमएम के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं: भाजपा

रांची: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने कहा खबरों में बने रहने के लिए राहुल गाँधी अनर्गल बयानबाजी करते है ।प्रदेश में भी कांग्रेस और जेएमएम द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त एवं चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कांग्रेस-जेएमएम को किसी भी संवैधानिक संस्था पर भरोसा नहीं रह गया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग स्पष्ट कर चुका है कि निर्णय निर्धारित प्रक्रिया के तहत लिए जाते हैं। किसी संस्था में सहयोगी सदस्यों की आपत्ति और उस पर चर्चा होना स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

संदीप वर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और जेएमएम की परेशानी SIR नहीं, बल्कि उनका खिसकता हुआ वोट बैंक है। वोट बैंक की राजनीति के लिए बाहर से आए लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का आरोप झारखंड में लगातार सामने आता रहा है। SIR में मतदाता सूची के सत्यापन और शुद्धिकरण की प्रक्रिया शुरू होने से विपक्ष बौखला गया है।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस और जेएमएम चुनाव जीतते हैं, तब चुनाव आयोग उन्हें निष्पक्ष नजर आता है, लेकिन राजनीतिक नुकसान की आशंका होते ही वही आयोग उन्हें गलत दिखाई देने लगता है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत करने की प्रक्रिया है। कांग्रेस-जेएमएम को संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने के बजाय पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More