आदिवासियों हित के लिए भाजपा कृतसंल्पित: समीर उरांव

रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य समीर उरांव का दावा है कि सीएम रघुवर दास के कार्यकाल पूर्वरत सभी मुख्यमंत्री पर भारी हैं। मौजूदा परिवेष में आज आदिवासियों के कल्याण के लिए न सिर्फ नए बजट का प्रावधान है, बल्कि उनकी समस्याओं को सुलझाने के दृष्टिकोण से कई योजनाएं भी चलाई जा रही है। उनकी संस्कृति व धर्म की रक्षा हेतु राज्य सरकार तत्पर है।
श्री उंराव ने कहा कि सरना स्थलों व आदिवासी समाज के महापुरुषों की प्रतिमाओं का सौंदर्यींकरण भी पूरे राज्य में किया गया है। इसके अलावे उनकी भाषा को समृद्ध करने के लिए भी कदम उठाए गए हैं। यूपीएससी में पीटी परीक्षा पास करने के बाद मेंस परीक्षा की तैयारी करने के लिए आदिवासी युवक- युवतियों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी राज्य सरकार कर रही है।
श्री उरांव ने कहा कि ऐसे में कांग्रेस के नेताओं द्धारा कुछ भी कहना हास्यास्पद है, क्योंकि कांग्रेस ने अपने शासनकाल के 55 वर्षों में यदि आदिवासियों के विकास के लिए सही मायने में कार्य किए होते तो आज उनकी स्थिति इतनी खराब नहीं होती। सरना कोड को लेकर भाजपा सरकार पूरी तरह ईमानदार है और अपना वादा हर हाल में निभाएगी। यही वजह है कि भाजपा के संकल्प पत्र में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी विकास और इस समाज के स्वतंत्रता सेनानियों पर संग्रहालय बनाने का वादा किया है।
श्री उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रयास से रांची के बिरसा मुंडा कारागार को संग्रहालय में बदलने का काम शुरू हो गया है। इस कार्य में केंद्र सरकार भी मदद कर रही है। संग्रहालय में भगवान बिरसा मुंडा सहित पूरे राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा लगाई जा रही है। ऐसे में कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय का सरना कोड के बारे में कुछ भी बोलना चुनावी लाभ लेने का शिगुफा मात्र है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More