BIT मेसरा में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर शिविर, 170 यूनिट रक्त संग्रह

रक्तदान शिविर में छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

रांची: BIT मेसरा के लालपुर परिसर में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), रामप्यारी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और मारवाड़ी युवा मंच के सहयोग से आयोजित इस शिविर में युवाओं और छात्रों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शिविर में कुल 170 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

आयोजन के दौरान छात्रों में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया। कार्यक्रम में छात्राओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। आयोजकों के अनुसार, छात्राओं में रक्तदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

संस्थान के निदेशक डॉ. विजय कुमार झा ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने इस भव्य रक्तदान आयोजन की सफलता पर रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच के कार्यकर्ताओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। उनके सहयोग और सक्रिय भागीदारी की सराहना की गई।

शिविर के संयोजक डॉ. अभय रंजन श्रीवास्तव ने आयोजन की सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता ही इस तरह के आयोजनों की सफलता का प्रमुख आधार है।

कार्यक्रम में डॉ. संदीप शाहदेव, शिखा प्रिया, डॉ. प्रदीप मुंडा, राणा प्रताप मिश्रा, अजय कुमार, सुमित अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, विनीत कुमार, शहबाज अख्तर, जोशी डेविड, डॉ. मयंक, डॉ. मानसी, अनामिका, नरेंद्र कुमार और डॉ. सोमित्रो सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वहीं NSS की ओर से आशिका, कृष्णा, अभिनव, शिवेंदु, स्वधा, मान्या और निमेष ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More