बैंक ऑफ बड़ौदा ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत निकाली वॉकथॉन

रांची : बैंक ऑफ बड़ौदा के रांची क्षेत्र की ओर से 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 27 अक्टूबर को वॉकथॉन आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रीय प्रमुख नीलमणि, उप क्षेत्रीय प्रमुख स्वप्निल श्रीवास्तव तथा रांची क्षेत्रीय कार्यालय और विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वॉकथॉन के माध्यम से आम लोगों को सतर्कता, पारदर्शिता, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के रांची क्षेत्र की ओर से अन्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में डोरंडा शाखा की ओर से डोरंडा गर्ल्स स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं, तोरपा शाखा ने ग्राम सभा आयोजित कर ग्रामीणों को सतर्कता और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया।


