15 अक्टूबर से राज्यभर में बंद होंगे शराब दुकान, विक्रेता संघ ने लिया फैसला

रांची: झारखंड खुदरा शराब विक्रेता संघ (Jharkhand Retail Liquor Dealers Association) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 15 अक्टूबर से राज्य भर के शराब दुकानदारों को अनिश्चितकालीन दुकान (Indefinite shop) को बंद करने का आवाहन किया है. खुदरा विक्रेता संघ ने कहा कि स्पेशल एक्साइज ड्यूटी और विलंब शुल्क में हुए वृद्धि को लेकर दुकान को बंद करने का आवाहन किया है. ताकि सरकार दोनों टैक्स को घटाकर हमलोगों को राहत दें.

खुदरा शराब विक्रेताओं ने कहा कि सरकार के द्वारा जो स्पेशल एक्साइज ड्यूटी (Special excise duty) लागू किया गया है. उसे एक्साइज ड्यूटी में समायोजन कर दिया गया. इसके कारण दुकानदारी में अधिक पूंजी की आवश्यकता पड़ गई है. जो अभी कोरोना काल (Corona era) में संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा राजस्व बढ़ाने के निर्णय के कारण दोहरी मार झारखंड खुदरा शराब विक्रेताओं (Wine sellers) पर पड़ रही है. जिसके कारण वह गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं.

वर्तमान में अनलॉक-5.0 (Currently unlocked-5.0) के बाद भी बहुत सारे गतिविधियों पर अभी रोक है. जिसके कारण शराब विक्रेताओं का बिक्री कम हो गया है. इन सब परेशानी को लेकर शराब विक्रेताओं ने विभाग के सचिव (Department Secretary) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. वर्तमान में विलंब शुल्क शराब विक्रताओं से 5 प्रतिशत लिया जा रहा है. उसे घटाकर 0.5 प्रतिशत सरकार करें. और साथ ही

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More