Ranchi news: “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना” के दस वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन

महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड के द्वारा संचालित विभिन्न गृहों सम्प्रेक्षण गृह डुमरदगा रांची, राजकीय नेत्रहीन एवं मुकबधिर मध्य विद्यालय हरमू, रांची एवं सहयोग विलेज, विशेष दत्तक ग्रहण संस्था का निरीक्षण एवं "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना" के दस वर्ष पूर्ण होने पर "10 Years Celebration" कार्यक्रम का मोरहाबादी में आयोजन

रांची: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार द्वारा आज महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड के द्वारा संचालित विभिन्न गृहों सम्प्रेक्षण गृह डुमरदगा रांची, राजकीय नेत्रहीन एवं मुकबधिर मध्य विद्यालय हरमू, रांची एवं सहयोग विलेज, विशेष दत्तक ग्रहण संस्था का निरीक्षण किया गया।

उप विकास आयुक्त द्वारा निरीक्षण के समय उक्त गृहों के कर्मियों को पूर्ण तन्मयता एवं विशेष सतर्कता के साथ नियमानुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के समय जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रांची, श्रीमती सुरभि सिंह एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, रांची भी उपस्थित थे।

“बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना” के दस वर्ष पूर्ण होने पर “10 Years Celebration” कार्यक्रम का आयोजन

आज मोरहाबादी मैदान में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना” के दस वर्ष पूर्ण होने पर “10 Years Celebration” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किशोरी बालिकाओं, उनके अभिभावक, आँगनवाड़ी सेविकाएं आदि को उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का शपथ दिलाया गया, साथ ही हरी झण्डी दिखाकर बाईक रैली को रवाना किया गया। 

कार्यक्रम में उपस्थित किशोरी बालिकाओं को बीच सैनेटरी पैड का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रांची शहर के मोरहाबादी मैदान में आयोजित की गई कार्यक्रम में जिला समाज कलयाण पदाधिकारी रांची, सुरभि सिंह, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, रांची सदर, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर, वन स्टॉप सेन्टर, रांची के केन्द्र प्रशासक, एवं जिला समाज कल्याण कार्यालय, रांची के कर्मी आदि उपस्थित थे।    

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More