Ranchi News: सैमसंग इनोवेशन कैंपस में AI पाठ्यक्रम का सफल समापन, 400 छात्र बने एक्सपर्ट

सफल छात्रों को इस एकल वर्षीय प्रोग्राम के टॉपर्स को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और दिल्ली/एनसीआर में सैमसंग के केंद्रों को देखने का अवसर मिलेगा, जहां वे सैमसंग की लीडरशिप टीम से मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे.

रांची: सैमसंग इंडिया के प्रमुख सीएसआर प्रोग्राम, सैमसंग इनोवेशन कैंपस में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा के 400 छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पाठ्यक्रम का सफल समापन किया गया. यह कार्यक्रम युवाओं के कौशल विकास में योगदान देकर डिजिटल अभियान को मजबूत बनाने के सैमसंग के संकल्प को दोहराता है. समापन समारोह में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. आर.के. सिन्हा, सैमसंग के अधिकारी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ईएसएससीआई) के प्रतिनिधि मौजूद रहे. 

इस एकल वर्षीय प्रोग्राम के टॉपर्स को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और दिल्ली/एनसीआर में सैमसंग के केंद्रों को देखने का अवसर मिलेगा, जहां वे सैमसंग की लीडरशिप टीम से मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे. इसके अलावा, राष्ट्रीय स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को सैमसंग के आकर्षक प्रोडक्ट्स भी पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे. सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट एसपी चुन ने कहा कि एआई, आईओटी, बिग डेटा और कोडिंग जैसे फ्यूचर-टेक स्किल्‍स में युवाओं को शिक्षा देना सैमसंग की एक बड़ी योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश के विकास में योगदान देना और डिजिटल इंडिया पहल को आगे बढ़ाना है.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More