रांची एक्सप्रेस के पूर्व प्रधान संपादक व कारोबारी पवन मारू का बेंगलुरू में निधन

रांची : झारखंड के प्रमुख अखबार रांची एक्सप्रेस के पूर्व प्रधान संपादक और कारोबारी पवन मारू का शुक्रवार, पांच नवंबर 2021 को बेंगलुरु में निधन हो गया। पवन मारू का बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। 65 वर्षीय पवन मारू रांची के एक प्रमुख कारोबारी भी थे।
पवन मारू का अंतिम संस्कार बेंगलुरु में ही किया जाएगा। वे किडनी रोग से पीड़ित थे और तबीयत बिगड़ने के बाद तीन दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पवन मारू सीताराम मारू के द्वितीय पुत्र थे। पवन मारू के छोटे भाई अजय मारू राज्यसभा सदस्य रहे हैं। मारू बंधुओं में बड़े भाई का नाम विजय मारू है।
पवन मारू अपने पीछे पत्नी सरोज मारू, दो पुत्र पुनीत मारू एवं नवनीत मारू छोड़ गए हें। वे छोटानागपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के एकीकृत बिहार के समय अध्यक्ष भी रहे थे। वे पिछले साल मार्च में बड़े भाई की शादी की 50वीं सालगिरह के मौके पर आखिरी बार रांची आए थे।




