रामगढ़ के ‘नाजुक’ गीतों से गुलज़ार होगा रजरप्पा महोत्सव

रामगढ़: झारखंड के उभरते हुए युवा गीतकार कवि राकेश श्रीवास्तव नाज़ुक रजरप्पा महोत्सव में काव्य पाठ करेंगे। वे राष्ट्रीय कवि संगम में रामगढ़ के जिला अध्यक्ष हैं। वे शनिवार को शाम चार बजे महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगे। महोत्सव के इनका चयन ऑडिशन से हुआ है।

राकेश पिछले पांच वर्षों से रामगढ़ सहित पूरे झारखंड के साहित्यिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। इनकी इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल, महामंत्री दिनेश देवघरिया, प्रांतीय अध्यक्ष सुनील खवाड़े, झारखंड प्रान्त के महासचिव सरोज झा झारखंडी, जिला महासचिव अमित कुमार ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

इनके अलावे रामगढ़ के वरिष्ठ कवि राज रामगढ़ी और युवा रचनाकार सुदीप अग्रवाल का भी काव्य-पाठ कार्यक्रम के लिए चयन किया गया।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More