दिसोम जाहेर थान के अतिक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन, जिला प्रशासन से रखी मांग

दुमका : दिसोम मांझी थान समिति, दुमका के तत्वधान में 12 दिसंबर को बालेश्वर हेंब्रम दिसोम मांझी बाबा के नेतृत्व में दिसोम जाहेर थान के अतिक्रमण के खिलाफ विरोध-.प्रदर्शन किया गया। दिसोम जाहेर थान, दुमका में असामाजिक तत्वों द्वारा परिसर में मौजूद पेड़-पौधे एवं स्थित जर्जर भवन का गलत तरीके से रंगाई-पुताई एवं नवनिर्माण किया जा रहा है। इससे इस भवन में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसको लेकर समिति के पदाधिकारी द्वारा जिला प्रशासन से मांग की गयी है कि अविलंब इस अतिक्रमण पर रोक लगायी जाए एवं धार्मिक आस्था के केंद्र को कोई छेड़छाड़ ना की जाए। इस मौके पर मुख्य रूप से मुख्य सलाहकार अजय हेंब्रम, मुख्य संरक्षक चंद्रमोहन हांसदा, सुभाष चंद्र सोरेन, सीताराम सोरेन, मुकेश आरडीएक्स टूडू, सीमांत हांसदा, प्रेम हांसदा, बबलू टूडू, रामप्रसाद हांसदा, सरदार हेंब्रम, आलेश हांसदा, अमर मरांडी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More