मोदी सरकार ने हमारे अन्नदाताओं को देशद्रोही, खालिस्तानी, पाकिस्तानी कहकर अपमानित किया : फुरकान अंसारी

रांची : पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी ने किसान आंदोलन को लेकर भाजपा सरकार की पूर्व की टिप्पणियों की आलोचना की है। उन्होंने कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की जिद और अहंकार ने 700 किसानों को तड़पा-तड़पा कर मार दिया।

फुरकान अंसारी ने कहा कि हमारा हिंदुस्तान कृषि प्रधान देश है, किसान भाई हमारे अन्नदाता हैं, लेकिन देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के ज़िद और अहंकार के कारण 700 बेगुनाह किसानों की जान चली गयी और हज़ारों किसान पिछले एक साल से भीषण गर्मी, सर्दी, बरसात झेल रहे हैं।

इनके घमंड और तानाशाही के कारण हमारे किसान भाई आज मारे गए। भाजपा ने हमारे किसान भाइयों पर देशद्रोही, खालिस्तानी, पाकिस्तानी होने जैसे गंदे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने का हर प्रयास किया। लेकिन हमारे किसान अपने हक़ के लिए डटे रहे। उन्होंने हिंसा का जवाब अहिंसा से दिया और उनकी जीत हुई। फुरकान अंसारी ने कहा कि आखिरकार अहंकारी और तानाशाह मोदी सरकार को अपने घुटने टेकने पड़े। ये सिर्फ किसानों की जीत नहीं बल्कि पूरे देश कि जीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सत्य और अहिंसा के साथ खड़ी है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More