कर्नाटक सरकार ने झारखंड सहित नौ राज्य सरकारों को पत्र लिख कर श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने का किया प्रस्ताव

बेंगलुरु : जबरन मजदूरों को रोकने के लिए कर्नाटक सरकार की आलोचन के बाद वहां की सरकार के रुख में बदलाव आया है. कर्नाटक सरकार ने नौ उत्तर भारतीय राज्य की सरकारों को पत्र लिख कर श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए सहमति मांगी है. कर्नाटक सरकार ने झारखंड, ओडिशा, बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल एवं राजस्थान सरकार को पत्र लिखा है.


पत्र राज्यों के कोरोना लाॅकडाउन को लेकर तैनात किए गए संबंधित नोडल अधिकारी को लिखा गया है और आठ मई से 15 मई के बीच विशेष ट्रेनें चलाने के लिए उनकी सहमति मांगी गयी है. इन ट्रेनों से संबंधित राज्यों को वहां के प्रवासी श्रमिक भेजे जाएंगे. झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल व ओडिशा जैसे राज्यों को आठ मई से 15 मई तक हर दिन दो-दो स्पेशल ट्रेनें चलाने की पेशकश की गयी है.

इस पत्र में इस बात का उल्लेख है कि बिहार ने दो ट्रेनें प्रतिदिन चलाने के प्रस्ताव पर एक ट्रेन चलाने की सहमति प्रदान कर दी है. जबकि दूसरे राज्यों की सहमति की प्रतीक्षा है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More