JSSC-CGL परीक्षा 21 और 22 सितंबर को, आयोग ने जारी की सूचना

आयोग ने अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल पर मैसेज भेजकर परीक्षा केंद्र और परीक्षा की तिथि के साथ एडमिट कार्ड कब और कैसे प्राप्त करना है, इसकी जानकारी पहले ही जारी कर दी है. इस बार परीक्षा के लिए करीब 6.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC-CGL) स्नातक स्तरीय परीक्षा 21 और 22 सितंबर को रांची समेत अन्य जिलों में आयोजित की जाएगी. इस संबंध में जेएसएससी 17 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी करेगा. परीक्षा का एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा.

इस संबंध में आयोग ने अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल पर मैसेज भेजकर परीक्षा केंद्र और परीक्षा की तिथि के साथ एडमिट कार्ड कब और कैसे प्राप्त करना है, इसकी जानकारी पहले ही जारी कर दी है. इस बार जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा के लिए करीब 6.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. बता दें कि पहले यह परीक्षा 28 जनवरी और 4 फरवरी को होनी थी. प्रश्नपत्र लीक होने के कारण यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More