सिदो-कान्हू मुर्मू सामाजिक एकता मंच ने झारखंड राज्य फसल योजना का कैंप लगाया

दुमका : गोपीकांदर प्रखंड के खरौनी बाजार पंचायत के उत्क्रमिक मध्य विद्यालय, नमोडीह में सिदो-कान्हू मुर्मू सामाजिक एकता मंच द्वारा झारखंड राज्य फसल राहत योजना का कैम्प लगाया गया। मंच के कोषाध्यक्ष दुर्गा देहरी का कहना है कि मंच के द्वारा लगभग 100 किसानों का फॉर्म भराया गया और उनकी ऑनलाइन प्रक्रिया भी मंच के मदद से करवायी जा रही है।मंच के मीडिया प्रभारी बोनेश्वर मुर्मू ने कहा कि अधिकतर किसान कम पढ़े लिखे है।, जिस कारण फसल राहत योजना का फॉर्म भरने में वे असमर्थ हैं।
इन्हें ऑनलाइन कराने में भी कई बार जरूरत से अधिक पैसा ऑपरेटर द्वारा लिया जाता है। इसलिए मंच किसानों को फॉर्म भरने और ऑनलाइन करवाने में मदद कर रहा है। रविवार शाम तीन बजे तक 56 फॉर्म का ऑनलाइन भरे जा चुके थे। इस मौके पर मंच के जोसेफ मुर्मू, जर्मेन मुर्मू, सुफॉल हेम्ब्रम, कालिदास हेम्ब्रम, रविलाल मुर्मू, शिमन मुर्मू आदि सदस्यों ने कैंप के संचालन में मदद की।


