फाइलेरिया उन्मूलन झारखंड: घर-घर जाकर दी जा रही मुफ्त दवाइयां

   2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमार व्यक्तियों को दवा से वंचित रखा गया है

पलामू: पलामू जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा फ़ाइलेरिया उन्मूलन अभियान (आईडीए राउंड) गत कई दिनों से ज़ोर-शोर से चलाया जा रहा है। यह अभियान 10 अगस्त से झारखंड के 9 जिलों में एक साथ प्रारंभ किया गया था, जिसमें पलामू प्रमुख जिलों में शामिल है।

जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार सोंथालिया ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रत्येक घर पर जाकर पात्र लाभुकों  को फ़ाइलेरिया रोधी तीन दवाओं – डीईसी, अल्बेंडाजोल और आइवरमेक्टिन का सेवन कराया जा रहा है। यह सभी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित, प्रभावी और मुफ़्त हैं।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत पलामू के 10 चिन्हित प्रखंडों की 19 लाख 91 हज़ार 297 आबादी को लक्षित किया गया है, जिनमें से 18 लाख 66 हजार 572 लोगों को दवा खिलाया जा चुका है। पलामू जिले में अभियान की निगरानी के लिए नियमित समीक्षा बैठकें की जा रही हैं और सूक्ष्म कार्ययोजनाओं के आधार पर प्रखंडवार गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।

जिले के भीबीडी कंसल्टेंट सुनील सिंह ने बताया कि अभियान को सफल बनाने में शिक्षा, आंगनबाड़ी, पंचायती राज, नगर निकाय, स्वच्छता, आजीविका एवं जलापूर्ति विभागों की सहभागिता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

यह ध्यान दिया जा रहा है कि 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति इस दवा से वंचित रहें, जबकि शेष सभी नागरिकों को आयु के अनुसार फ़ाइलेरिया रोधी दवाओं की नि:शुल्क  खुराक स्वास्थ्यकर्मियों के सामने ही खिलाई जाये। ये दवाएं खाली पेट नहीं खानी हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More