कोविड के दौरान सक्रिय रहे हेल्थ वर्कर को एक महीने का अतिरिक्त सैलरी देगी झारखंड सरकार

रांची : झारखंड सरकार कोविड संक्रमण के दौरान सक्रिय रहे हेल्थ वर्कर को एक महीने का अतिरिक्त वेतन दे सकती है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को सदन में भाजपा विधायक अमर कुमार बाउरी के सवाल के जवाब में यह बात कही।

बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड सरकार इस बात पर विचार करेगी कि कोरोना संक्रमण के दौरान दिन-रात सक्रिय रहे हेल्थ वर्कर को एक महीने का अतिरिक्त वेतन दे। उन्होंने कहा कि सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि संक्रमण के दौरान जिनकी शहादत हुई है उनके साथ सरकार की पूरी संवेदना है।

भाजपा के विधायक अमर कुमार बाउरी ने विधानसभा में सरकार से सवाल पूछा कि कोरोना संक्रमण के दौरान हेल्थ वर्कर ने अपनी जान की बाजी लगाकर दिन-रात काम किया। दूसरे राज्यों में सरकार ने हेल्थ वर्कर को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी, क्या झारखंड सरकार भी ऐसा कुछ करेगी।

न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर जिन्होंने 24 घंटे अपनी सेवा कोरोना संक्रमण के दौरान दी है उन्होंने सरकार एक महीने की अतिरिक्त तनख्वाह देगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More