झारखंड का कुख्यात उग्रवादी व पीएलएफआइ का जोनल कमांडर परमेश्वर गोप गिरफ्तार, 34 मामले हैं दर्ज

रांची : पीएलएफआइ का जोनल कमांडर परमेश्वर गोप (Parmeshwar Gop Areest)  गिरफ्तार कर लिया गया है. रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने इस संबंध में कहा कि रांची पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के जोनल कमांडर परमेश्वर गोप उर्फ प्रेम गोप (Parmeshwar Gop PLFI zonal commander Jharkhand) को गिरफ्तार कर लिया है. उसे रांची के बाहरी इलाके से गिरफ्तार किया गया है.

परमेश्वर गोप के खिलाफ झारखंड के विभिन्न हिस्सों में 34 मामले दर्ज हैं. कुलदीप गोप की निशानदेही पर परमेश्वर गोप को गिरफ्तार किया गया है. परमेश्वर गोप गुमला व खूंटी जिले में सक्रिय था. वह कारोबारियों को धमका कर वसूली करने के लिए कुख्यात रहा है. इससे पहले उसके सहयोगी बसंत गोप की ग्रामीणों ने कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी थी.

जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा के कहने पर गुमला में पीएलएफआइ उग्रवादी ने कुलदीप गोप को हेंड ग्रेनेड सौंपा था. कुलदीप ने बताया था कि सुजीत सिन्हा का संबंध अपराधियों के साथ उग्रवादियों से भी है.

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More