झारखंड विधानसभा में उपाध्यक्ष का होना जरूरी: स्पीकर

रवीन्द्रनाथ महतो पांचवें झारखण्ड विधानसभा के आखिरी सत्र की तैयारियों को लेकर हुई बैठक के दौरान वह पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
रांची: झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि विधानसभा में उपाध्यक्ष का होना बेहद जरूरी है। उपाध्यक्ष के नहीं होने की वजह से कई तरह की समस्याएं होती हैं। रवीन्द्रनाथ महतो पांचवें झारखण्ड विधानसभा के आखिरी सत्र की तैयारियों को लेकर हुई बैठक के दौरान वह पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष के नहीं होने से सारा दारोमदार विधानसभा अध्यक्ष पर ही होता है। ऐसे में अध्यक्ष की उपस्थिति के हिसाब से ही सब कुछ तय करना पड़ता है।

