मदन मोहन शर्मा जी के निधन से मर्माहत हूं: केशव महतो कमलेश

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव मदन मोहन शर्मा जी का आकस्मिक निधन आज अपराहन 02 बजे बरियातू रोड स्थित रामप्यारी हॉस्पिटल रांची में हो गया. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मदन मोहन शर्मा जी का निधन व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए अपूरणीय क्षति है. वे पार्टी के कर्मठ और समर्पित पदाधिकारी थे, उनके निधन से पूरी तरह मर्माहत हूं. निकट समय में उनकी भरपाई संभव नहीं है. इस दुख की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें.
संवेदना व्यक्त करने वालों में डॉ. रामेश्वर उरांव, सुबोधकांत सहाय, धीरज प्रसाद साहु, राजेश ठाकुर, डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू, सुखदेव भगत, कालीचरण मुण्डा, रवीन्द्र सिंह, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, प्रदीप तुलस्यान, अभिलाष साहु, राजन वर्मा, संजय लाल पासवान, राजीव रंजन प्रसाद, संजय पांडे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, रियाज अंसारी, विनय सिन्हा दीपू, अमुल्य नीरज खलखो, गजेन्द्र सिंह, शकील अख्तर अंसारी, खुर्शीद हसन रूमी, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, ऋषिकेश सिंह, सत्यनारायण सिंह, रामानंद केशरी, दामोदर प्रसाद सहित अन्य शामिल हैं.


