Ranchi News: पंकज मिश्रा को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी बेल

पीएमएलए कोर्ट ने पंकज मिश्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी. पंकज मिश्रा को ईडी ने 19 जुलाई 2022 को गिरफ्तार किया था.
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि रहे पंकज मिश्रा को बड़ी राहत मिली है. पंकज मिश्रा के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है. दरअसल, झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. पंकज मिश्रा को साहिबगंज जिले में अवैध खनन मामले में जमानत दी मिली है.
बता दें कि पीएमएलए कोर्ट ने पंकज मिश्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी. पंकज मिश्रा को ईडी ने 19 जुलाई 2022 को गिरफ्तार किया था. ईडी ने पंकज मिश्रा, दाहू यादव और उनके सहयोगियों के 37 बैंक खातों में जमा 11.88 करोड़ रुपये भी जब्त किए थे. ईडी ने साहिबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बरहरवा में 19 ठिकानों पर तलाशी ली थी. इस दौरान 5.34 करोड़ रुपये के कई दस्तावेज और नकदी जब्त की गई थी.


