दुमका के ग्रामीण क्षेत्र में मनाया गया भातृ द्वितीया का त्योहार

रानीश्वर : दुमका के ग्रामीण क्षेत्र में काफी उत्साह के साथ भातृ द्बितीया के अवसर पर भाई के दीर्घायु कामना के लिए भाई फोंटा पर्व मनाया गया। भाई की दीर्घायु कामना हेतु बहन भाई के ललाट पर चंदन का टेका लगाकर प्रचलित बांग्ला प्रवचन – भाई एर कपाले दिलाम फोंटा । यम एर दुआरे पड़ल कांटा। यमुना देय यम के फोंटा। आमि दी आमार भाई के फोंटा। यम जेन हय चिरंजीबी। आमार भाई जेन हय तेमाम चिरंजीबी, बोल कर बहन भाई के ललाट में चंदन का टेका लगाती हैं। साथ ही भाई ने भी बहन के ललाट में टेका देकर बहन की दीर्घायु की कामना कर बहन को वस्त्र भेंट किया। बहनों ने भी भाई को वस्त्र भेंट किया।

