बीजेपी प्रत्याशी मीरा मुंडा ने किया नामांकन, पोटका विधानसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव

मीरा मुंडा पोटका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. मीरा मुंडा पूर्व मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी हैं और वह पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही हैं.
जमशेदपुर: बीजेपी प्रत्याशी मीरा मुंडा ने विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन दाखिल किया. मीरा मुंडा पोटका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. बता दें कि मीरा मुंडा पूर्व मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी हैं और वह पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही हैं.




