Dhanbad News: वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी की सड़क हादसे में मौत

घर जाने के क्रम में 8 लेन रोड स्थित लेमन चिल्ली के पास सड़क पर अचानक जानवर आ गया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और वो ज़मीन पर गिर गये.
धनबाद: धनबाद में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना गुरुवार देर रात की है. जानकारी के मुताबिक, वह मध्यरात्रि काम खत्म होने के बाद अपने कार्यालय से अपने निवास स्थान कोयलांचल सिटी जा रहे थे.
घर जाने के क्रम में 8 लेन रोड स्थित लेमन चिल्ली के पास सड़क पर अचानक जानवर आ गया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और वो ज़मीन पर गिर गये. स्थानीय लोगों को वो अचेत अवस्था में सड़क पर घायल अवस्था में मिले. उनके सिर पर गंभीर चोट थी. स्थानीय लोगों ने उन्हें अचेत अवस्था में एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


