Dhanbad News: साइकिल से गिरे बुजुर्ग को जेसीबी ने रौंदा, मौत

50 वर्षीय तारा नापित साइकिल से भटमुरना गांव की ओर जा रहा था. इसी दौरान वह नियंत्रण खो बैठा और गिर गया, तभी पीछे से आ रही जेसीबी ने उसे कुचल दिया. इससे उसकी मौत हो गई.

धनबाद: कतरास में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. बताया गया कि जेसीबी की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई. मामला कतरास थाना क्षेत्र का है. मृतक कांको बस्ती के हाड़ी टोला का रहने वाला था और काम के लिए घर से निकला था. परिवार में चार भाई हैं, जिनमें से एक की पहले ही मौत हो चुकी है. 

दरअसल, मंगलवार की सुबह 50 वर्षीय तारा नापित साइकिल से भटमुरना गांव की ओर जा रहा था. इसी दौरान वह नियंत्रण खो बैठा और गिर गया, तभी पीछे से आ रही जेसीबी ने उसे कुचल दिया. इससे उसकी मौत हो गई. 

हादसे के बाद जेसीबी का चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर घटना स्थल पर सड़क जाम कर दिया. पुलिस ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश कर रही है, वहीं जेसीबी को जब्त कर लिया है. 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More