राजद के वरिष्ठ नेता राजेश यादव का निधन, पार्टी में शोक की लहर

बीते सोमवार की रात सेवा सदन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. हार्ट अटैक आने के कारण उनका निधन हो गया. राजेश यादव लालू प्रसाद यादव के करीबी सहयोगी माने जाते थे.
रांची: झारखंड राजद के वरिष्ठ नेता राजेश यादव का निधन हो गया. बीते सोमवार की रात सेवा सदन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. हार्ट अटैक आने के कारण उनका निधन हो गया. राजेश यादव लालू प्रसाद यादव के करीबी सहयोगी माने जाते थे.
बता दें कि पिछले साल ही उनके बेटे विशु विशाल का भी निधन हो गया था. उनके निधन की खबर से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है. राजद और उनके समर्थकों में गहरी शोकसंतप्त की भावना व्याप्त है.


